Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image

पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ की बैठक। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने, सीसीटीवी लगाने और संदिग्धों की जानकारी देने के निर्देश दिए। नशामुक्त कुरुक्षेत्र के लिए प्रशासन और केमिस्ट एसोसिएशन साथ मिलकर काम करेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 70567-00233 पर दें। #cmohry #police_haryana #AmbalaIgp #KurukshetraPolice #DrugFreeHaryana #AntiNarcotics #OperationMaidan2 #HaryanaPolice

Uklana, Hissar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

हांसी में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया पटवारी:इंतकाल दर्ज करने को 10 हजार लिए, रुपए लेने वाला सहयोगी भी अरेस्ट

हांसी में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया पटवारी:इंतकाल दर्ज करने को 10 हजार लिए, रुपए लेने वाला सहयोगी भी अरेस्ट

Uklana, Hissar | Jun 5, 2026

*नशा मुक्त हिसार की ओर बढ़ते कदम : जागरूकता, उपचार और जनसहयोग से नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई*
*नशा मुक्ति टीम हिसार ने आदमपुर क्षेत्र में चलाया व्यापक जनजागरण अभियान, रक्तदान कर दिया समाज सेवा का संदेश*
हिसार 04 जून । आई.जी.पी. हिसार मंडल हिसार श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक हिसार के सफल नेतृत्व में जिला नशा मुक्ति टीम हिसार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आदमपुर क्षेत्र के शहर आदमपुर मंडी, गांव सदलपुर तथा गांव चबरवाल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आदमपुर मंडी स्थित श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर में कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में नशा मुक्ति टीम के सदस्य सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) लीलाधर ने रक्तदान कर समाज सेवा एवं जनकल्याण का प्रेरणादायक संदेश दिया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 125 नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। आमजन को स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं बच्चों को भी नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया गया। नशा मुक्ति टीम ने गांव एवं शहर के नागरिकों, नशा पीड़ितों तथा उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवा लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गईं। टीम द्वारा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान आज कुल 02 नए नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें सरकारी अस्पताल हिसार से पहली बार उपचार हेतु दवा उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त 06 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं तथा उनकी काउंसलिंग की गई। वहीं 05 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल हिसार से दूसरी बार उपचार संबंधी दवा दिलवाई गई। एक नशा पीड़ित को बेहतर उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया।
इस प्रकार आज कुल 13 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल एवं घर-घर जाकर दवा एवं परामर्श उपलब्ध करवाया गया। नशा मुक्ति टीम द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे नशा मुक्त अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा अपने आसपास नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित करें।
नशा मुक्ति टीम ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल पुलिस की

*नशा मुक्त हिसार की ओर बढ़ते कदम : जागरूकता, उपचार और जनसहयोग से नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई* *नशा मुक्ति टीम हिसार ने आदमपुर क्षेत्र में चलाया व्यापक जनजागरण अभियान, रक्तदान कर दिया समाज सेवा का संदेश* हिसार 04 जून । आई.जी.पी. हिसार मंडल हिसार श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक हिसार के सफल नेतृत्व में जिला नशा मुक्ति टीम हिसार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आदमपुर क्षेत्र के शहर आदमपुर मंडी, गांव सदलपुर तथा गांव चबरवाल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आदमपुर मंडी स्थित श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर में कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में नशा मुक्ति टीम के सदस्य सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) लीलाधर ने रक्तदान कर समाज सेवा एवं जनकल्याण का प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 125 नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। आमजन को स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं बच्चों को भी नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया गया। नशा मुक्ति टीम ने गांव एवं शहर के नागरिकों, नशा पीड़ितों तथा उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवा लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गईं। टीम द्वारा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अभियान के दौरान आज कुल 02 नए नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें सरकारी अस्पताल हिसार से पहली बार उपचार हेतु दवा उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त 06 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं तथा उनकी काउंसलिंग की गई। वहीं 05 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल हिसार से दूसरी बार उपचार संबंधी दवा दिलवाई गई। एक नशा पीड़ित को बेहतर उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया। इस प्रकार आज कुल 13 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल एवं घर-घर जाकर दवा एवं परामर्श उपलब्ध करवाया गया। नशा मुक्ति टीम द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे नशा मुक्त अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा अपने आसपास नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित करें। नशा मुक्ति टीम ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल पुलिस की

Uklana, Hissar | Jun 4, 2026

*ईंट व कस्सी से सिर पर वार करके हत्या करने के मामले में आरोपी (सगा भाई) गिरफ्तार।*

*आपसी कहासुनी के बाद सगे भाई की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर।*

*गुरुग्राम : 04 जून 2026*

▪️ दिनांक 31.05.2026 को *पुलिस थाना राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम* में सूचना प्राप्त हुई कि *गांव दौलताबाद, गुरुग्राम* स्थित एक मकान में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

▪️ पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए *क्राइम सीन टीम व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों* को मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीमों द्वारा शव व घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य कब्जा पुलिस में लिए गए। इसके उपरांत शव को *मोर्चरी, गुरुग्राम* भिजवाया गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया तथा आगामी कार्यवाही नियमानुसार की गई।

▪️ मोर्चरी, गुरुग्राम में मृतक के परिजनों ने शव की पहचान *आशिष (उम्र-26 वर्ष) निवासी दौलताबाद, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* के रूप में की। मृतक के परिजनों ने लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि आशिष अपने पुराने मकान में गया था, जहां वह गंभीर चोटों सहित मृत अवस्था में मिला। उपरोक्त शिकायत एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर *पुलिस थाना राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम* में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

▪️ *पुलिस थाना राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम* ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को दिनांक 03.06.2026 को *प्लाजा, सेक्टर-106, गुरुग्राम* से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *अमन (उम्र-23 वर्ष) निवासी दौलताबाद, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* के रूप में हुई है।

▪️ पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसका *सगा भाई* था तथा शराब पीने का आदी था। घटना के दिन मृतक के पास एक अन्य व्यक्ति शराब पीने के लिए आया हुआ था। आरोपी द्वारा उस व्यक्ति को घर से जाने के लिए कहने पर मृतक और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें आरोपी ने *ईंट व कस्सी से सिर पर वार* किए, जिससे मृतक को गंभीर चोटें लगीं और उसकी मृत्यु हो गई।

▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज दिनांक 03.06.2026 को *माननीय न्यायालय* के सम्मुख पेश करके *01 दिन के पुलिस रिमांड* पर लिया गया है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। *अभियोग अनुसंधानाधीन है।*

*ईंट व कस्सी से सिर पर वार करके हत्या करने के मामले में आरोपी (सगा भाई) गिरफ्तार।* *आपसी कहासुनी के बाद सगे भाई की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर।* *गुरुग्राम : 04 जून 2026* ▪️ दिनांक 31.05.2026 को *पुलिस थाना राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम* में सूचना प्राप्त हुई कि *गांव दौलताबाद, गुरुग्राम* स्थित एक मकान में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। ▪️ पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए *क्राइम सीन टीम व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों* को मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीमों द्वारा शव व घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य कब्जा पुलिस में लिए गए। इसके उपरांत शव को *मोर्चरी, गुरुग्राम* भिजवाया गया। पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया तथा आगामी कार्यवाही नियमानुसार की गई। ▪️ मोर्चरी, गुरुग्राम में मृतक के परिजनों ने शव की पहचान *आशिष (उम्र-26 वर्ष) निवासी दौलताबाद, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* के रूप में की। मृतक के परिजनों ने लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि आशिष अपने पुराने मकान में गया था, जहां वह गंभीर चोटों सहित मृत अवस्था में मिला। उपरोक्त शिकायत एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर *पुलिस थाना राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम* में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। ▪️ *पुलिस थाना राजेंद्र पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम* ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक आरोपी को दिनांक 03.06.2026 को *प्लाजा, सेक्टर-106, गुरुग्राम* से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *अमन (उम्र-23 वर्ष) निवासी दौलताबाद, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)* के रूप में हुई है। ▪️ पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसका *सगा भाई* था तथा शराब पीने का आदी था। घटना के दिन मृतक के पास एक अन्य व्यक्ति शराब पीने के लिए आया हुआ था। आरोपी द्वारा उस व्यक्ति को घर से जाने के लिए कहने पर मृतक और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें आरोपी ने *ईंट व कस्सी से सिर पर वार* किए, जिससे मृतक को गंभीर चोटें लगीं और उसकी मृत्यु हो गई। ▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज दिनांक 03.06.2026 को *माननीय न्यायालय* के सम्मुख पेश करके *01 दिन के पुलिस रिमांड* पर लिया गया है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। *अभियोग अनुसंधानाधीन है।*

Uklana, Hissar | Jun 4, 2026

हिसार पुलिस
03.06.2026          
   प्रेस नोट-12
*ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ पड़ा महंगा, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी का 10 हजार रुपये का चालान*
हिसार 03 जून । पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुदगिल, आईपीएस के नेतृत्व में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीसीआर नंबर-20 पर तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्वारा एक वाहन पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10,000 रुपये का चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस पूरी तरह गंभीर है और नियमों की अवहेलना करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह विशेष अभियान निरन्तर जारी रहेगा ।

हिसार पुलिस 03.06.2026 प्रेस नोट-12 *ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ पड़ा महंगा, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी का 10 हजार रुपये का चालान* हिसार 03 जून । पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुदगिल, आईपीएस के नेतृत्व में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीसीआर नंबर-20 पर तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्वारा एक वाहन पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10,000 रुपये का चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस पूरी तरह गंभीर है और नियमों की अवहेलना करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह विशेष अभियान निरन्तर जारी रहेगा ।

Uklana, Hissar | Jun 3, 2026