हिसार पुलिस
03.06.2026
प्रेस नोट-12
*ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ पड़ा महंगा, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी का 10 हजार रुपये का चालान*
हिसार 03 जून । पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुदगिल, आईपीएस के नेतृत्व में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पीसीआर नंबर-20 पर तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्वारा एक वाहन पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 10,000 रुपये का चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और आगे भी जारी रहेगी। ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट, ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस पूरी तरह गंभीर है और नियमों की अवहेलना करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह विशेष अभियान निरन्तर जारी रहेगा ।
Uklana, Hissar | Jun 3, 2026