दतिया के ग्वालियर रोड स्थित सीतापुर गाँव के पास बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाइक चालक सड़क के डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ग्वालियर की ओर से दतिया आ रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिस इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।