हथुआ: जनगणना का पहला चरण 30 मई तक होगा पूरा, पर्यवेक्षकों को दिए गए सख्त निर्देश
स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में जनगणना 2027 की समीक्षा की गई। बैठक में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रगणकों द्वारा किए गए कार्यों का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए।