जमुई: लोहरा चौक पर बहन को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की आधा दर्जन बदमाशों ने की पिटाई, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 11, 2026 बहन को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाने जमुई जा रहे परमानंद कुमार को टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा चौक पर बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे आधा दर्जन की संख्या में बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बहन के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया। घटना के बाद घायल हुए परमानंद कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।