जमुई: नीमनवादा गांव में दबंग पड़ोसियों ने तलवार से हमला कर एक ही परिवार के पांच लोगों को किया घायल, एक महिला पटना रेफर
Jamui, Jamui | Feb 11, 2026 नीमनवादा गांव में खेत पटवन के दौरान दबंग पड़ोसियों ने पति- पत्नी के साथ उनके दो पुत्र और एक बहू यानि कुल पांच लोगों को तलवार से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों को परिजन द्वारा मंगलवार की देर रात 11:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा एक महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।