खरसावां: दुर्गापूजा से पहले खरसावां में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त
आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर सोमवार को अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे खरसावां थाना क्षेत्र के बरजूडीह एवं गांगुडी