सिमडेगा: केरसई के पतराटोली गांव में जहरीले सांप के काटने से किसान की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती
केरसई पतराटोली गांव में जहरीले सांप के काटने से सोमवार की सुबह 9:00 बजे अनिल केरकेट्टा नमक किसान की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया गया। बताया गया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान सांप काटा और उसकी तबीयत बिगड़ गई फिलहाल उसकी ईलाज चल रही है।