सिमडेगा: सावन के दूसरे सोमवार पर तामड़ा गांव के सैकड़ों भक्तों ने पालामाड़ा नदी से शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
सिमडेगा सदर प्रखंड के तामड़ा गांव के सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु सावन के दूसरे सोमवारी के मौके पर सुबह 8 बजे पालामाड़ा नदी से जल लेकर 4 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर तामड़ा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया ।इस मौके पर नाचते झूमते गाते हुए सभी लोग भगवान भोलेनाथ की जय जयकार किया ।वही बताया गया की तीसरी सोमवारी पर रामरेखा धाम में जलाभिषेक की जाएगी।