सिमडेगा: कोलेबिरा में नाबालिग से दुष्कर्म पर तोरपा के पूर्व विधायक ने दी प्रतिक्रिया
सिमडेगा की कोलेबिरा थाना क्षेत्र में नाबालिक किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में रविवार को 3:00 बजे तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने अपने प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा है ।उन्होंने कहा कि इस सरकार के राज्य में हर वर्ग में नाबालिक बच्चियों के साथ घटनाएं घट रही है जिसे रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।