सिमडेगा: सिमडेगा थाना स्थित शिवालय में सावन की दूसरी सोमवारी पर गरजा शंख नदी संगम से जलाभिषेक किया गया
गरजा शंख नदी संगम से सोमवार की सुबह 6:30 बजे जल लेकर सिमडेगा थाना स्थित शिवालय में सावन के दूसरे सोमवारी के मौके पर जलाभिषेक किया गया ।इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और हर हर महादेव जय श्री राम के जय घोष के साथ पूरा शिवालय गूंज उठा ।बताया गया कि सुबह 4:00 बजे ही पैदल पदयात्रा करते हुए वहां से निकले थे और जलाभिषेक किया गया।