ज्ञानपुर: 22 वर्षीय नवयुवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मरने से पहले दर्द भरे गीत का किया रील अपलोड
कोइरौना थाना क्षेत्र के हरीरामपुर में उस समय ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा, जब 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, मृतक युवक नाटक मंडलीय में अभिनय के साथ शादी विवाह में वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करता था मृतक मरने से पहले लड़की के साथ ली गई सेल्फी पर दर्द भरे गीत का वीडियो भी अपलोड किया गया है।