ज्ञानपुर: तालाब और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला गरमाया, डीएम को सौंपा गया पत्र
औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर में तालाब मंदिर कब्रिस्तान और बंजर भूमि पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है, जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र मिश्रा ने डीएम के यहां पत्र देकर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, शिकायतकर्ता धर्मेंद्र मिश्रा ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।