बंदगांव: बंदगांव प्रखंड के मध्य विद्यालय नकटी में राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन
बंदगांव प्रखंड के मध्य विद्यालय नकटी में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्रित ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली, खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने बोरी दौड़, चम्मच-गोली दौड़, कैरम और लूडो में उत्साहपूर्वक भाग लिया।