उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर 3 बजे तक समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे डीसी के समक्ष रखा। उपायुक्त ने एक-एक फरियादी सुनी और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।