मेदिनीनगर (डालटनगंज): रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर कोयल नदी पुल में दरार से ट्रेन सेवा प्रभावित, रांची की बसों में बढ़ी भीड़
रांची–लोहरदगा–टोरी रेलखंड पर कोयल नदी पुल में दरार आने से मार्च 2026 तक ट्रेन सेवा प्रभावित हो गई है। इस रूट से चलने वाली कुछ ट्रेनों का मार्ग जहां डायवर्ट कर दिया गया है, वहीं सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इस कारण रांची की यात्री बसों में भीड़ ज्यादा बढ़ गई है। बुधवार सुबह 9 बजे तक यात्री बसों में भारी भीड़ देखी गई।