पाटन मुख्य बाजार में बुधवार सुबह दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सतहे गांव निवासी कृष्णा राम के पुत्र मृत्युंजय कुमार (25), छतरपुर थाना क्षेत्र के लठेया गांव निवासी आकाश कुमार और विवेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृत्युंजय कुमार, आकाश और विवेक