पोड़ैयाहाट: अमुआर नीम टोला में युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अमुआर नीम टोला में युवक की गला रेत कर हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पोड़ैयाहाट पुलिस जांच में जुट गई है। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय बाबूजी हांसदा पिता नुनुवा हांसदा के रूप में हुई है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।