फर्रुखाबाद: मोहल्ला नौगवा कैंट में विवादित जमीन पर कूड़ा डालने को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, 2 लोग घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण
कोतवाली के मोहल्ला नौगवा कैंट निवासी 31 वर्षीय पवन कुमार पुत्र देशराज का 26 वर्षीय विशाल पुत्र रामस्वरूप से जमीनी विवाद चल रहा है।घायल पवन ने बताया कि विवादित जमीन पर हमने कूड़ा डाल दिया। तभी विशाल आए और गाली गलौज करके कूड़ा डालने का विरोध करने लगे तभी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।