हाथरस: सासनी के गांव समामई के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवक गंभीर रूप से हुए घायल
सासनी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव समामई के पास देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए! मौके पर दुर्घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई! गस्त कर रही पुलिस के द्वारा घायलों को सासनी सीएचसी लाया गया! डॉक्टरों द्वारा तीनों को हाथरस जिला अस्पताल एम्बुलेंस से किया गया रेफर ! जिनका उपचार जारी है!