डुमरा: नशीली दवाओं पर सख्ती: जिला नार्को समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिए कड़े निर्देश
जिले में नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को लेकर जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रिची पांडे ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक अमित रंजन सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।