तिजारा: तिजारा से पूर्व बसपा विधायक संदीप यादव के घर पर हमला, बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Tijara, Alwar | Apr 7, 2026 सोमवार रात तिजारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक संदीप यादव के फ्लैट पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके छोटे भाई मनोज यादव के साथ बदतमीजी की और संदीप यादव को गोली मार कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे पूर्व विधायक संदीप यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान के साथ भिवाड़ी एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है