दरभंगा स्नातक चुनाव में 4010 मतों से जीते राजद व MSU समर्थित प्रत्याशी अनिल झा
दरभंगा स्नातक चुनाव का मतगणना संपन्न हो चुका हैं। RJD प्रत्याशी अनिल झा जीत चुके हैं, लेकिन जीत का अंतर बढ़कर अंततः 4010 रहा।
दरअसल अंतिम राउंड की गिनती में प्रथम स्थान पर अनिल झा 21929 मतों के साथ थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार 21396 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर आ गए थे।
नियमानुसार जीत के लिए प्रत्याशी को कोटा मत (वैध मत का 50% + 1 वोट) 31911 प्राप्त करना था। अनिल झा प्रथम स्थान पर होते हुए भी कोटा मत प्राप्त नहीं किये थे, लिहाजा एलिमिनेशन की प्रकिया जरूरी थी।
इस आधार पर जन सुराज प्रत्याशी मोहम्मद इम्तियाज़ के मतों में द्वितीय वरियता की गिनती के बाद पहले स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर आये भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार को प्राप्त हुए कुल 21396 मतों में हस्ताँतरण योग्य द्वितीय वरियता के 3477 वोट अनिल झा को मिले। अब अनिल झा का कुल वोट 21929+3477=25406 हो गया।
फिर भी, प्रथम छोड़ सभी 39 प्रत्याशियों के एलिमिनेशन के बाद भी अनिल झा कोटा मत 31911 तक नहीं पहुंच सके थे।
ऐसे में नियमानुसार कोटा मत के सबसे नजदीक रहने वाले प्रत्याशी व सर्वाधिक मत 25406 प्राप्ति की स्थिति में अनिल झा 4010 मतों से विजयी घोषित किये गए हैं।
अंतिम परिणाम -
अनिल कुमार झा - 25,406 वोट (विजेता)✅
सर्वेश कुमार - 21,396 वोट
जीत हार का अंतर - 4010 वोट
अन्य प्रमुख उम्मीदवार की स्थिति
मोहम्मद इम्तियाज़ - 12823 वोट
दिलीप कुमार -7143 वोट
रजनीकांत पाठक - 4514 वोट
धर्मंश रंजन - 2303 वोट
आदित्य झा - 1545 वोट
रविंद्र यादव - 1086 वोट
डब्बू खान - 1017 वोट