दरभंगा स्नातक चुनाव के मतदान के दौरान बूथ पर भ्रमण करने के दौरान एनडीए समर्थित भाजपा के MLC प्रत्याशी सर्वेश कुमार लम्बी कतारें देख भड़क गए। उन्होंने चुनाव कैंसिल करने तक की बात कह दी... गुस्से के बीच जब मतदान कक्ष में खाना ले जाया जा था तो उन्होंने वह भी वापस भिजवा दिया, ताकि भोजन करने के दौरान मतदान रुके नहीं। मतदाताओं की शिकायत थी कि 3-3 घंटे से वह कतार में हैं, लेकिन मतदान नहीं कर पाए हैं। स्थिति को देखते हुए SDO के बाद DM को मौके पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा।
दरअसल स्नातक निर्वाचन में 40 प्रत्याशी होने के कारण आम तौर पर इस बात मतदान में हर एक मतदाता को वरीयता देने व बैलेट को मोड़ बक्से में गिराने में अत्यधिक समय लग रहे थे, चारों जिलों में कई बूथ पर मतदान 7 बजे तक होने की सूचना मिली है।