"कुंभ मेले की छोटी सी बजट में
बच सकते थे 125 मराठी स्कूल!"- जस्टिस वराले
Description
महाराष्ट्र में बंद होते मराठी माध्यम के स्कूलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने सरकारी खर्च और शिक्षा की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के बजट का बेहद छोटा हिस्सा भी प्राथमिक शिक्षा पर लगाया जाए, तो कई मराठी माध्यम के स्कूलों को बंद होने से बचाया जा सकता है।
धुले में एक कार्यक्रम के दौरान जस्टिस वराले ने मराठी माध्यम से अपनी पढ़ाई का अनुभव साझा किया और क्षेत्रीय भाषा में शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और शिक्षा बजट को लेकर भी चिंता जताई।
#SupremeCourt #JusticePrasannaVarale #Maharashtra #MarathiSchools #MarathiMedium #Education #EducationBudget #MaharashtraNews #SchoolEducation #PrimaryEducation #SupremeCourtNews #EducationNews #MarathiLanguage #NewsUpdate