पंडारक: पंडारक के सिलदही गाँव में 15 वर्षीय किशोर बिजली के करंट से घायल
Pandarak, Patna | Oct 17, 2026 पंडारक प्रखंड के सिलदही गांव में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोर बिजली के करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया। स्थानीय पड़ोसी नीतीश कुमार ने रात 8 बजे बताया कि गणेश कुमार घर में ही बिजली का काम कर रहा था तभी नंगे तार की चपेट में आ गया।