माखन नगर: माखननगर मॉडल स्कूल में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, विधायक हुए शामिल
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jul 16, 2026
मॉडल स्कूल माखननगर में गुरुवार को आयोजित निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।