कुडू: खनन विभाग ने कुडू और किस्को में अवैध ईंट भट्ठों पर छापेमारी की, 4 भट्ठा मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Kuru, Lohardaga | Mar 17, 2025 लोहरदगा में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ जिला खनन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान चार ईंट भट्ठा मालिकों पर अवैध खनन, बिना लाइसेंस ईंट निर्माण, सरकारी राजस्व की चोरी और खनन नियमों के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।