कुडू: कुडू पुलिस ने पिस्तौल के बल पर हुई लूट का भंडाफोड़ किया, दो अपराधी गिरफ्तार
Kuru, Lohardaga | Mar 11, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के सिंजो चौक पर पिस्तौल के भय से दुकानदार से हुई लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटकांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, तीन हेलमेट और अन्य सामग्री के साथ-साथ 4,000 रुपये नकद भी बरामद किया है।