कुडू: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती लोहरदगा में मना जोरदार जश्न, सड़कों पर उतरे लोग, जमकर फोड़े पटाखे व बजाए ढोल-नगाड़े।
टीम इंडिया ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतकर पूरे देश को गर्व का एहसास कराया है। जैसे ही भारत ने फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, वैसे ही रविवार रात करीब 10:00 बजे लोहरदगा शहरी क्षेत्र सेमत जिला के विभिन्न प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर जश्न मनाया।