कुडू: कुडू में केंद्रीय सरहुल समिति की तैयारियाँ जोरों पर, नई कमेटी का गठन, सनी उरांव बने अध्यक्ष
Kuru, Lohardaga | Mar 13, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में केंद्रीय सरहुल समिति के भव्य आयोजन की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं इसे सफल बनाने के लिए राजी पढ़हा सरना प्रार्थना सभा सह पढ़हा भवन में गुरुवार शाम 5 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें कमेटी के विस्तार और आयोजन की रणनीति पर चर्चा हुई राजी पढ़हा सरना प्रार्थना सभा समिति का पुनर्गठन किया गया।