कुडू: कुडू थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की मौत, इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरकर कटने की आशंका
Kuru, Lohardaga | Mar 12, 2025 कुडू थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव के समीप बुधवार दोपहर करीब 12:00 रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। आरपीएफ और कुडू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।