कुडू: पुरुष लोहा हैं तो महिलाएं हीरा, उनकी सुरक्षा और सम्मान समाज का दायित्व: AJSU पूर्व केंद्रीय महासचिव नीरू शांति
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार शाम 4:00 बजे शंखधारा महिला विकास मंडल कुडू द्वारा भव्य वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।