पूर्व भाजपा पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाथ।
आगामी नगर पालिका चुनाव के चलते पूर्व पार्षद वार्ड 36 श्रीनाथ कॉलोनी ईश्वर मीणा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मनीष राठी नेतृत्व में कांग्रेस का उपरना पहन कांग्रेस ज्वाइन की।
ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गौरवा ने बताया कि इससे पूर्व दूरभाष के जरिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी से बात कर कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय किया।
ईस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मनीष राठी निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर, राजीव गांधी पंचायत राज संघठन अध्यक्ष अजय गुर्जर,ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गौरवा,मयंक सनाढ़य,यश प्रताप सिंह शक्तावत,भव्य पारीख़ मौजूद रहे।