मढ़ौरा: अमनौर व तरैया के एक दर्जन जगहों पर बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित हुआ सामुदायिक किचन
अनुमंडल के अमनौर व तरैया के एक दर्जन जगहों पर बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन संचालित हो रही है जिसका सफल संचालन एसडीओ मढ़ौरा के देखरेख में कराया जा रहा है। इस संबंध शनिवार को दोपहर एक बजे तक एसडीओ ने बताया कि बाढ़ के वजह से बेघर हुए लोगों के लिए तरैया व अमनौर क्षेत्र में सामुदायिक किचन संचालित कराई जा रही है।