लालबर्रा: लालबर्रा में एक ही अस्पताल का दोबारा भूमिपूजन, प्रशासनिक आयोजन से नाराज़ हुए भाजपा कार्यकर्ता
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनने वाले 50 बेड के नए अस्पताल की आधारशिला को लेकर क्षेत्र में एक अनोखा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पांच दिन के भीतर इसी अस्पताल निर्माण कार्य का दो बार भूमिपूजन किया गया। दरअसल, बीती 15 मई को प्रशासनिक तौर पर इस अस्पताल का भूमिपूजन क्षेत्रीय सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, जिला पंचायत