#हरदोई
नयागांव चौराहे पर कार से अचानक चली गोली! किराना दुकानदार के घर के सामने रास्ते में लगे 5 से 7 छर्रे, बीच चौराहे की घटना से मचा हड़कंप
हरदोई। नयागांव चौराहा स्थित किराना दुकान संचालक अनुज कुमार पुत्र प्रेम कुमार उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब दुकान बंद कर घर लौटते समय अचानक कार से फायर हो गया। गोली से निकले करीब 5 से 7 छर्रे किराना दुकानदार के घर के सामने ही रास्ते में जा लगे। गनीमत रही कि घटना में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
बताया जा रहा है कि अनुज कुमार रोजाना की तरह अपनी किराना दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान कार से अचानक फायरिंग की आवाज गूंज उठी। देखते ही देखते गोली के छर्रे रास्ते में जा लगे। घटना का स्थान कोई सुनसान इलाका नहीं, बल्कि नयागांव चौराहे का व्यस्त क्षेत्र बताया जा रहा है।
इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बीच चौराहे पर कार से अचानक फायर कैसे हो गया? क्या यह महज हादसा था या इसके पीछ