हल्दी रस्म में दुल्हन ने मेहंदी लगाई तो एलर्जी से उसका चेहरा सूज गया। खरगोन व इंदौर के डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। जिस दिन घर में मंडप की रस्म होनी थी, उसी दिन बेटी का अंतिम संस्कार करना पड़ा। शादी के बीच मातम छा गया। खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र स्थित टेकड़ी निवासी गजुनाथ की 22 वर्षीय बेटी राखी के साथ घटना हुई। परिजनों ने बताया कि हल्दी और चिकसा स्थानीय