फर्रुखाबाद: पांचालघाट पर गंगा नहाने आई महिला गंगा नदी में डूबी, गोताखोर ने महिला को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
कादरीगेट के पांचालघाट गंगा तट पर जनपद शाहजहांपुर थाना रिंगरी के गांव मनिहार निवासी 70 वर्षीय मिथिलेश पत्नी रामअवतार गंगा स्नान करने के लिए आई हुई थी।तभी गंगा स्नान करते समय महिला मिथिलेश का पर गहरे पानी में चला गया।जिसमें महिला मिथिलेश डूबने लगी स्थानीय लोगों ने तत्काल गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोर मौके पर पहुंचे। बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया