बोलबा: बोलबा शंख नदी के पास ऑटो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति घायल
Bolba, Simdega | Sep 7, 2026 बोलबा के शंख नदी के पास सोमवार की शाम 7:00 बजे ऑटो के धक्के से दिलीप नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए सदर अस्पताल सिमडेगा पहुंचाया जहां पर परिजनों को भी सूचना दी और फिलहाल व्यक्ति की इलाज चल रही है।