पांडू: बुधवार से कुटमू पंचायत में लगेगा मतदाता पुनरीक्षण कैंप
Pandu, Palamu | Sep 8, 2026 मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत पांडू प्रखंड की कुटमू पंचायत में बुधवार से विशेष मतदाता पुनरीक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के माध्यम से मतदाताओं को सूची से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।