हसनपुर: ढवारसी पुलिस चौकी में शराबी ने किया हंगामा, पुलिसकर्मियों से की गाली-गलौज
आदमपुर थाना क्षेत्र की ढवारसी पुलिस चौकी में एक शराबी के पहुंचकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत युवक ने चौकी परिसर में जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी।