खजनी: समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खजनी के समीप धूधू कर जली एंबुलेंस, अज्ञात कारणों से एम्बुलेंस में लगी आग
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं खजनी गोरखपुर मार्ग के समीप झाड़ियों और कूड़े कचरे के ढेर में अज्ञात कारणों से लगी आग ने वहीं पास में खड़ी पुरानी एंबुलेंस को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ऐंबुलेंस के चारों पहिए के टायर और भीतर सीट के फर्नीचर तेजी से जलने लगे। घटना अपराह्न एक बजे के बाद की है।