खजनी: उप जिलाधिकारी खजनी शिवम सिंह ने पाकड़ घाट में स्थित अढ़तिया श्रीकृष्णा ट्रेडर्स के स्टॉक का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी शिवम सिंह ने खजनी तहसील क्षेत्र के पाकड़घाट में अढ़तिया श्रीकृष्णा ट्रेडर्स के स्टॉक का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। घोषित स्टाफ में अधिक गेहूं व धान की मात्रा कम पाए जाने पर उप जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगा दिया। उपजिलाधिकारी के साथ तहसीलदार दीपक गुप्ता, वरिष्ठ हॉट निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी मौजुद रहे।