खजनी: सिकरीगंज ढेबरा मुख्य मार्ग पर बुधनापार संपर्क मार्ग के समीप कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग
खजनी तहसील क्षेत्र में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सिकरीगंज ढेबरा मुख्य मार्ग पर बुधनापार संपर्क मार्ग के समीप कुईं बाजार के निवासी ओमप्रकाश के पुत्र हेमन्त का कबाड़ का गोदाम है। देर रात भीषण आग लग गई और गोदाम में मौजूद सामान धूधू कर जलने लगा। आग की लपटें इतनी भयानक थीं, कि इलाके के लोग सहम गए जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।