खजनी: रकौली मैं बाइक की ठोकर लगने से दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल
खजनी क्षेत्र के रकौली में बृहस्पतिवार को बाइक की ठोकर लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल हुए दोनों व्यक्ति की पहचान खजनी क्षेत्र के अंकित गुप्ता व विकास गुप्ता के रूप में हुई।