कोई भी लक्षित बच्चा पोलियों दवा पीने से छूटना नहीं चाहिए श्रीमती सरोज राजपूत
-
राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का हुआ शुभारभ
-
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो की दवा
-
मध्यप्रदेश शासन द्वारा 28 से 30 जून 2026 तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का विधिवत शुभारंभ जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में आज श्रीमती सरोज राजपूत अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी अनुरागी की गरिमामय उपस्थिति में नौनिहालो को दवा पिलाकर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जिला प्रशासन सहित सहयोगी विभागों का धन्यवाद करता हूं कि जिनके अथक प्रयासों से यह पोलियो जैसी बीमारी को हम समाप्त कर पायें। मुझे विश्वास है कि इस अभियान में भी आप कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। 5 बर्ष तक के शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलायेंगे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ केएम वरूण ने कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान हेतु कुल 161428 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की सफलता हेतु जिले में कुल 1236 बूथ (बी टाईप 1115 एवं सी टाईप 62, मोबाइल टीम 10 एवं ट्रांजिट टीम 49) बनाये गये है। अभियान हेतु जिले में कुल 2441 कार्यकर्ता एवं 133 सुपरवाईजरों को नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, डॉ सिद्वार्थ रावत, मीडिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग श्री मनोज नायक सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah
24 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026