खगड़िया में बाढ़ प्रभावित महिलाओं के बीच स्वच्छता संवाद व सैनिटरी पैड वितरण
खगड़िया के मानसी प्रखंड स्थित पूर्वी ठठ्ठा ग्राम पंचायत (वार्ड 14, चैधा) में जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित महिलाओं, किशोरियों और अभिभावकों के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल और सैनिटरी पैड के प्रयोग की अनिवार्यता पर सीधा संवाद किया। इस दौरान 'सखी वार्ता' के माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति खुलकर चर्चा करने का आह्वान करते हुए सभी बालिकाओं एवं महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड वितरित किए गए।
Khagaria, Bihar | Sep 15, 2026