जिलाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिला पशुपालन कार्यालय द्वारा विशेष ‘पशु चिकित्सा शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्रभावित मवेशियों की गहन स्वास्थ्य जांच कर उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है तथा आवश्यक दवाइयां व टीके नि:शुल्क वितरित किए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग की टीम द्वारा पशुपालकों को संक्रमण से बचाव के उपाय बताते हुए निरंतर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।