आज़मगढ़: महाराजगंज व फूलपुर थाना की पुलिस ने SOG के साथ अलग-अलग कार्रवाई कर 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ की महाराजगंज व फूलपुर थाना की पुलिस ने SOG के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ₹25-₹25 हजार के इनामी गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। SP ग्रामीण चिराग जैन ने मंगलवार को दिन में पुलिस लाइन सभागार में खुलासा कर बताया कि महाराजगंज थाना के बृजमनी खुर्द पुलिया से पुलिस ने वर्ष 2023 से ₹25हजार के इनामी आकाश यादव उर्फ गुलशन गिरफ्तार किया।